Republic Day : आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत और संस्कृति को दिखाया गया मार्चिंग दस्तों के बाद कर्तव्य पथ से विभिन्न राज्यों की झांकियां निकली उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पर केंद्रित रही। झांकी के चारों ओर की झालर दीपोत्सव को चित्रित करती है जो कि भगवान राम के अयोध्या आगमन के उपल्क्ष्य में राज्य सरका द्वारा शुरू किया गया प्रकाश उत्सव है।
यूपी की झांकी में रामलला,रैपिड रेल और ब्रह्मोस विशेष आकर्षण बने
यूपी की झांकी में आगे रामलला, पीछे रैपिड रेल और ऊपर ब्रह्मोस दर्शाया गया। भारत के चुनाव आयोग की झांकी भी परेड का हिस्सा बनी है। इसमें वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में सेंट्रल विस्ट्रा की थीम देखने को मिली। इसमें संसद का पूरे हिस्से को प्रदर्शित किया गया था। संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बौद्ध, जैन संतों के संवाद को थीम में शामिल किया गया है।
महिला डेयरडेविल बाइकर्स ने करतब दिखाकर नारी शक्ति का दिखाया दम
इस बार परेड महिला-केंद्रित है और हो भी क्यों ना आज महिलाएं किसी से भी कम नहीं है पूरी दुनिया में आज महिलाएं देश का नाम ऊंचा कर रही हैं आज महिलाओं की शक्ति का दम दुनिया देख रही है कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन किया मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

कर्तव्य पथ पर वायुसेना का फ्लाई पास्ट भी देखने को मिला जमीन में हजारों फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी निर्मित तेजस के बाद राफेल ने उड़ान भरी। वायुसेना के बेड़े में 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, 9 हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल रहे। पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान ने चार विमानों के समूह में उड़ान भरी मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल, आईएल 38, सुखोई 30, तेजस, 6 जगुआर अमृत फार्मेशन, 3 सुखोई त्रिशूल व 1 राफेल वर्टिकल चार्ली फार्मेशन आसमान में करतब दिखाया।
राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह का समापन
राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह का समापन हो गया है। इससे पहले फ्लाई पास्ट की अंतिम फॉर्मेशन राफेल विमान के साथ विजय फॉर्मेशन के शो स्टॉपर करतब के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन ले जाने के लिए अंगरक्षक पहुंच गए उनके साथ मुख्य अतिथि इमैनुअल मैक्रों भी जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर जाकर मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया
उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अनोखे अंदाज में कर्तव्य पथ पर उतर गए हैं और वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 26 जनवरी की परेड के बाद हमेशा लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं और यही खास बात उन्हें सबसे अलग बनाता है कि वो लोगों के बीच जाकर हमेशा मिलते हैं।