Republic Day Live : आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट के तौर पर भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पहुंचकर तिरंगे को सलामी दी राष्ट्रगान हुआ और परेड की शुरूआत देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो गई है। हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर परेड का स्वागत किया गया। परेड कमांडर जनरल भवनीश कुमार हैं जबकि उप कमांडर मेजर जनरल सुमित मेहता हैं।
कर्तव्य पथ पर टी90 भीष्म टैंक उतरे जो तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक
कर्तव्य पथ पर टी90 भीष्म टैंक उतरे जो तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक हैं और 125 मिमी स्मूथ बोर गन से लैस हैं। यह टैक चार प्रकार के गोला बारूद दाग सकता है और 5 हजार मीटर की दूरी तक बंदूक से मिसाइल दागने की भी क्षमता रखता है।
3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ की शान बढ़ाई
मैकेनाइज्ड कॉलमों में 9 रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा इसके बाद अगली टुकड़ी मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मानिटरिंग की रही। इसके बाद 3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ की शान बढ़ाई।
नारी शक्ति का दिखा दम
पहली बार कर्त्तव्य पथ पर सभी टुकड़ियां महिलाओं की ही हैं, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रृष्टि राव हैं। महिला सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा दल का नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर कर रही हैं, जिसमें आर्मी डेंटल कोर में कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना में सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना और भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : Noida News : NMRC और DMRC यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब एक ही कार्ड से कर सकेंगे यात्रा
NCC के बाद NSS की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर कदमताल कर रहे हैं। इस टुकड़ी में स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दल की 200 महिला कैडेट्स शामिल हैं. इसका नेतृत्व NSS के क्षेत्रीय निदेशालय, गुवाहाटी की रागिना तमांग कर रही हैं, जो सिक्किम की हैं। NCC की टुकड़ी ने किया कदमताल, पहली बार परेड में ऑल गर्ल ट्राई सर्विस मार्चिंग दल ने लिया हिस्सा।