अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटर्स की पुलिस कस्टडी रिमांड पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। इस कोर्ट में केस से जुड़े वकीलों के अलावा दूसरे मामलों के वकीलों को भी एंट्री नहीं दी गई। पुलिस ने कोर्ट में तीनों आरोपियों की 4 दिनों की रिमांड की मांग की और कोर्ट ने इसे मंजूर भी कर दिया है। तीनों आरोपी लवलेश, अरुण और सनी कोर्ट के बाहर लाए गए और पुलिस उन्हें लेकर जा रही है। सूत्रों के अनुसार ये कर भी सामने आ रही है कि काल्विन अस्पताल जहां अतीक और अशरफ की हत्या की गई वहां सीन को दुबारा दोहराया जा सकता है इसलिए अस्पताल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अतीक के हत्यारों की पेशी को लेकर को कोर्ट में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया। सीजेएम कोर्ट को छावनी में तब्दील करते हुए कोर्ट परिसर में तीन लेयर से सुरक्षा इंतजाम किए गए। शुरुआती दो लेयर में यूपी पुलिस है और उसके अंदर आरएएफ की तैनाती की गई।
सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस को तीनों आरोपियों पर हमले की खबर है। अतीक और अशरफ की सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसलिए सुरक्षा हर जगह चाक चौंबध की गई हैं।
उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार अतीक अहमद के खास गुर्गे बमबाज गुड्डू मुस्लिम को लेकर एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ का दावा है कि गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी गई है। वह अब अतीक के विरोधी गैंग के संपर्क में आ गया है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ का पूरा फोकस अब गुड्डू मुस्लिम 50 हजार की इनामी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, साबिर और अरमान की तलाश पर हो गया है।

