खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस रात दिन एक दिन कर दी है फिर भी वह पुलिस गिरफ्त से बहार है। वह आय दिन अपना ठिकाना बदल रहा है। हर रोज अपना वेशभूषा बदल रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारियां कर रही है लेकिन वह अब भी फरार चल रहा है। इस बीच आज उसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे उसने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की जमकर आलोचना की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में अलगाववादी अमृतपाल सिंह काली पगड़ी और शॉल पहने नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अमृतपाल ने सरकार और पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई पर सवाल उठाया है। कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने को लेकर उसने पंजाब पुलिस की आलोचना की है। अमृतपाल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का होता तो पुलिस मेरे घर आती और मैं इसके लिए मान जाता।
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से एक अपील करते हुए कहा कि बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने को कहा है। उसने कहा है कि कौमी मसलों को हल करने के लिए सरबत खालसा बुलाया जाए।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था लेकिन वह अब तक फरार चल रहा है।

