उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव जितने के लिए सपा, बसपा, भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टीयां जी तोड़ मेहनत कर रही है। इस बीच सपा के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, बाराबंकी जनपद में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी बदले जाने से जिले के सपा नेताओं में बगावत शुरू हो गई है। जिले की हैदरगढ़ नगर पंचायत से प्रत्याशी बदले जाने से नाराज पूर्व विधायक राम मगन रावत ने पार्टी से अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि हैदरगढ़ विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत का आरोप है कि जिले के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पार्टी पर दबाव डालकर हैदरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उनके प्रत्याशी पप्पू सिद्दीकी को बदला दिया है उनकी जगह पर अय्यूब कुरैशी को टिकट दिया गया है। राम मगन रावत ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप पर समय-समय पर दलित और पिछड़े नेताओं को दबाने और अपमान करते रहने का गंभीर आरोप लगाया हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है।

