Realme GT 6T : चायनीज़ स्मार्टफोन मेकर कपंनी रीयलमी दुबारा अपने GT सीरीज को भारत में लांच करने की तैयारी में है। GT सीरीज का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी के फाउडंर और सीईओ स्काई ली ने एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। ली ने यह भी साफ किया कि प्रदर्शन के हिसाब से Realme GT सीरीज अन्य सभी स्मार्टफोन के मुकाबले दमदार होगा। इसमें पावरफुल चिपसेट दिया जाएगा। Realme देश में अपने छह वर्ष पूरे होने के मौके पर यह सीरीज लांच करेगी। कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
मिड-प्रीमियम सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने का है लक्ष्य
इस सीरीज के जरिए कंपनी का लक्ष्य स्मार्टफोन मार्केट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि सीरीज में कौन से स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Realme GT Neo 6 को 9 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले GT Neo 6 SE को पेश किया गया था।
देश में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन
देश में जल्द ही Realme GT 6T को लांच किया जाएगा। कंपनी की माने तो Realme GT 6T में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा। इसमें 1 TB तक की स्टोरेज मिलेगी। इससे पहले Realme GT Neo 6 SE को Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लाया गया था। Realme GT 6T फोन का Antutu स्कोर 1.5 मिलियन है। Realme GT भारत में Snapdragon चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
6.78 इंच का है एमोलेड डिसप्ले
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K 8T एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। 1.5K 8T एमोलेड डिसप्ले होने से फ़ोन एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक चलेगा। एमोलेड डिस्प्ले बैटरी लाइफ़ और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर जैसी अन्य चीज़ों को एडजस्ट करने में मदद करता है।
Realme GT Neo 6 में 32 मेगापिक्सल का है फ्रंट कैमरा
चीन में लांच किए गए Realme GT Neo 6 में 5,500 mAh की बैटरी है जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ही अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है।
पिछले फोन से है 15 प्रतिशत तेज
कुल मिलाकर यह फोन स्पीड, डिसप्ले और परफॉर्मेंस के हिसाब से दमदार होने वाली है। यह Snapdragon 7+ Gen 2 के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक तेज होगा। साथ ही सीपीयू परफॉर्मेंस के 15 प्रतिशत ज्यादा होने से जीपीयू पावर भी 45 प्रतिशत तक बढ़ेगा। इससे उच्च क्षमता वाले ग्राफिक्स, एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स बेहतर क्वालिटी के साथ दिखेंगे। 45 प्रतिशत तक जीपीयू के होने से गेम खेलने में आसानी होगी।

