2000 रूपये के नोट के चलन को बाहर करने का जबसे ऐलान हुआ तबसे आम लोंगो की टेंशन बढ़ गई है और बिजनेसमेन को कारोबार करने में भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं RBI ये पहले ही साफ कर चुका है कि नोट को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है बैंकों में आराम से नोट एक्सचेंज कर ही सकते हैं इसके साथ अब RBI गवर्नर ने राहत देते हुए ये भी कह दिया है कि दुकान पर जाकर आप 2000 के नोट से सामान खरीद सकते हैं और दुकानदार नोट लेने से मना नहीं कर सकता।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आरबीआई का 2000 रुपये का नोट लाने का मकसद पूरा हो गया है। आम जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था के तहत ही 2000 रुपये के नोट बदले और जमा किए जाएंगे। बैंकों को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आप दुकान पर जाकर आसानी से 2000 के नोट से सामान खरीद सकते हैं। हालांकि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा और 30 सितंबर 2023 तक ये बैंकों में आसानी से जमा और एक्सचेंज किए जा सकते हैं।
शक्तिकांत दास का कहना है कि नोट बदलने के लिए आपके पास काफी समय है. इसलिए यह जरूरी है कि आप लोग नोट बदलने में किसी तरह की अफरातफरी न करें। अगर कोई परेशानी आती है तो आरबीआई उसे सुनेगा। पुराने नोट बदलने के लिए लगाई पाबंदी के तहत किसी तरह की दिक्कत जनता को न हो, इसका ध्यान भी रखा गया है।

