Ramlala Pran Pratistha : पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में चांदी का लेकर पहुंच गए हैं और अब अनुष्ठान शुरू हो चुका है 12.20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा में VVIP गेस्टों के नाम
देश में हर तरफ राम नाम के जयकारों और भजनों की गूंज छाई हुई है रामनगरी फूलों से दुल्हन की तरह सजी हुई और VVIP गेस्ट भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस महा उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन के साथ, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी, रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी, शोलका मेहता, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया-रणबीर कपूर, कंगना रनौत, सोनू निगम, अनु मलिक, शंकर महादेवन, सचिन तेंदुलकर, साउथ से सुपरस्टार थालइवा रजनीकांत, चिरंजिवी,राम चरण।
सोनू निगम ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम सिया राम भजन की प्रस्तुति दी, गायिका अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल ने राम भजन की प्रस्तुति की, गायक शंकर महादेवन ने भजन की प्रस्तुति की मेहमानों का राम मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।
साध्वी ऋतंभरा और MP की पूर्व सीएम उमा भारती राम मंदिर परिसर में गले लग हुईं भावुक
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जब साध्वी ऋतंभरा और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे के गले लग गईं इस दौरान दोनों गले मिलते-मिलते एकदम भावुक हो गईं।
हेलिकॉप्टर से की गई राम मंदिर के ऊपर पुष्प वर्णा
रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण ने भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर उद्घाटन को लेकर अपनी भानवाएं व्यक्त करते हुए कहा “मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं… कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।” राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रामकथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य राम मंदिर पहुंच चुके हैं, इस उत्सव के अवसर पर उन्होनें अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा मैं सनातन धर्म के मानने वाले सभी अनुयायियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर शुभकामनाएं देता हूं उन्होंने कहा कि आज कलियुग पर त्रेतायुग की छाया पड़ रही है। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, रामेदव भी रामनगरी पहुंच चुके हैं।

