Ramlala Pran Pratistha : इस समय पूरे देश में राम नाम के जयकारों और भजनों की गूंज है 22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है इस भव्य कार्यक्रम में देश की कई बड़ी दिग्गज हस्तियां समेत 4000 संत शामिल होंगे। ISRO ने भी अंतरिक्ष से राम मंदिर की फोटो शेयर की है।
आपको एक चौंकाने वाली बात बताएं तो ISRO ने ये राम मंदिर की तस्वीर एक महीने पहले 16 दिसंबर 2023 को ही ले ली थी। अयोध्या राम मंदिर की ये तस्वीर इसरो ने भारतीय रिमोट सेंसिंग (Indian Remote Sensing – IRS) सीरीज के एक स्वदेशी सैटेलाइट का इस्तेमाल किया है।
राम मंदिर के साथ सैटालाइट ने अयोध्या का बड़ा हिस्सा कैप्चर किया
राम मंदिर के साथ साथ सैटालाइट ने अयोध्या का बड़ा हिस्सा कैप्चर किया है राम मंदिर की तस्वीर के नीचे रेलवे स्टेशन दिख रहा है, राम मंदिर के दाहिने तरफ दशरथ महल दिख रहा है ऊपर बाएं तरफ सरयू नदी और उसका बाढ़ क्षेत्र दिख रहा है, जिसे कछार भी कहते हैं।
ISRO की ये तकनीक राम मंदिर निर्माण के लिए आई काम
केवल इतना ही नहीं ISRO की तकनीक राम मंदिर निर्माण के लिए भी इस्तेमाल की गई है ISRO ने भगवान राम की मूर्ति को सटीक जगह स्थापित करने के लिए डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम आधारित निर्देशांक का इस्तेमाल किया गया। जिसके लिए 1-3 सेंटीमीटक तक सटीक निर्देशांक तैयार किए गए थे। जिसके जरिए मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति की स्थापना का आधार बना।

