उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 मई को श्री लंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा से मुलाक़ात की आपको बता की श्री लंका के उच्चायुक्त से यह मुलाक़ात सीएम योगी के आवास पर ही हुई आपको बता दें अशोक मिलिंडा ने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका की शिला सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट की इसी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग्स भी भेंट की.इस दौरान उन्होंने बताया की श्रीलंका भी अपने यहां पर रामायणकाली स्थलों को विकसित करेगा,जिससे अयोध्या और श्रीलंका के बीच रिश्ते और मधुर हो सकेंगे|
रामायणकाली स्थलों का निर्माण
श्रीलंका के उच्चायुक्त और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस लम्बी वार्ता में भारत और श्री लंका देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विशेष तौर पर बातचीत हुई. इसी के साथ श्रीलंका में रामायण काल से संबंधित विभिन्न स्थलों को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के नागरिक श्रीलंका में मौजूद रामायणकालीन स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त कर सकें,इतना ही नहीं अशोक मिलिंडा मुख्यमंत्री से श्रीलंका से बड़े पैमाने पर संजीवनी बूटी के पौधों को यूपी में लाकर लगाने के लिए भी कहा |
क्या कहा आखिर अशोक मिलिंडा ने
दरअसल श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो को लेकर सीएम योगी की सराहना भी की उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका और यूपी के मध्य रामायण काल से ही मधुर संबंध रहे हैं इतना ही नहीं ये वार्ता दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में अधिक सहयोग करने की दिशा में काफी अहम भी साबित होगी आपको आपको बता दें अशोक मिलिंडा मोरागोडा 2020 से भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त हैं|

