आईपीएल 2023 का आज 8वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच आसाम के गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सैमसन ने शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत से की है। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतने के बाद आत्म विश्वास से ओत प्रोत है। अब दोनों टीमों के बीच की टक्कर जारदोर होने की उम्मीद है। एक तरफ संजू सैमसन की तूफानी टीम तो दूसरी तरफ शिखर धवन की धमाकेदार सेना।
बता दें कि यह मैदान राजस्थान के खिलाड़ी रियान पराग का होम ग्राउंड है। वे इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रियान 38 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 1500 रन पूरे कर लेंगे। वहीं ट्रेंट बोल्ट के पास भी एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। बोल्ट 6 विकेट लेते ही 100 आईपीएल विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर सकते है। इसके अलावा कप्तान संजू सैमसन 3 रन बनाते ही राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI ;-
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम क्यूरन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI ;-
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

