कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2019 में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ”नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बवाल हुआ और राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई।
इसके बाद राहुल ने निचली अदालत के फैसले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत की सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को राहुल गांधी के वकील ने अपील फाइल की, सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक जमानत दे दी है और सज़ा की सुनवाई 3 मई को होगी। वहीं 13 अप्रैल को जो सुनवाई होगी वो सज़ा-दोष पर स्टे की सुनवाई होगी।
राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सूरत कोर्ट पहुंची। साथ ही कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी गुजरात पहुंचे।

