कर्नाटक चुनाव का मतगणना जारी है। रूझानों के आंकड़ो में स्पष्ट रूप से कांग्रेस भाजपा को पछाड़ती हुई नजर आ रही है। अब राहुल गांधी ने भी अपनी रूझानों में मिल रही जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े। हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने हमे दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है, उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए थे। इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।
रूझानों में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेता और सांसद शशि थरूर का भी बयान आया है, उन्होंने लिखा कि ग्राउंड पर कर्नाटक कांग्रेस से साथियों ने अच्छा काम किया। इन्होंने स्थानीय मुद्दों पर फोकस रहते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति का विरोध करने की प्रतिबद्धता दिखाई। थरूर ने आगे कहा कि पार्टी ने जो काम किया उसके नतीजे सामने हैं, लेकिन अब कर्नाटक की जनता के वादों को पूरा करने का वक्त है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो का असर कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक के इस बार के विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचा रहा है। एक तरह से कहा जाए तो ट्रंप कार्ड की तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जादू जैसा काम कर रही है। लेकिन आप तो जानते हैं कि लास्ट मूवमेंट पर क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

