पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की एक्ट्रेस और राजनीति से जुड़े आप के सासंद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं खबरें ये भी सामने आ रहीं हैं कि 13 मई को दोनों सगाई कर सकते हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किए जाने पर रिलेशन की खबरें चर्चा का विषय बन गईं थी। अब एक्ट्रेस परी का मुबंई वाला घर लाइटों से सजा दिया गया है।
परिणीति अपनी शादी में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगी ऐसे सूत्रों के हवाले से पता चला है क्योंकि एक्ट्रेस को मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया था। फैंस परिणीति और राघव की सगाई की खबर सुनकर काफी एक्साइटिड हैं और उनकी तस्वीरें सामने आने का वेट कर रहे हैं।
मंगलवार को राघव चड्ढा और परिणीति मुंबई से उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक दोनों की झलकियां सामने आई हैं। दोनों ने वैसे तो इस दौरान चुप्पी साध रखी है, लेकिन पपाराजी के सवाल पर गालों की लाली सारी कहानी बयान कर रही है।
परी और राघव को मंगलवार 9 मई की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान होने वाली दुल्हन परिणीति सुर्ख लाल रंग के कपड़ों में दिखीं, वहीं राजनेता ने काली शर्ट और पैंट पहनकर खुद को सिंपल लुक दिया। खबरों की मानें तो ये दोनों इस साल अक्टूबर तक शादी भी कर सकते हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेशन नहीं है। फिलहाल सगाई होने वाली है।

