बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता जलेबी और रबड़ी की तरह है। अब आप सोच रहें होंगे कि हम ये मिठाई को बीच में क्यों ले आए अब आप ये तो अच्छे से जानते हैं कि इन दिनों बॉलीवुड और राजनीति में शादी की शहनाई जैसा माहौल है अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा के नेता और सोशल एक्टिविस्टि फहद अहमद सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए और अब राघव और परिणीति के एक साथ स्पॉट होने पर सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में छाए हुए हैं
एक बार फिर दोनों साथ में स्पॉट किए गए हैं। शनिवार की देर रात परी और राघव को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। दोनों कैमरों की ओर देखकर मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर आगे बढ़ गए। ओलिव शर्ट पहने राघव काफी कूल लुक में थे वहीं परिणीति ने ब्लैक कोट के साथ डेनिम जींस कैरी की हुई थी। मीडिया जब भी दोनों से रिलेशन और शादी को लेकर कोई भी सवाल पूछती है तो दोनों हर बार ब्लश स्माइल कर के रफू चक्कर हो जाते हैं।
दोनों की प्यारी और ब्लश वाली स्माइल से अब लोग अंदाजा लगा चुकें हैं कि परी-राघव रिलेशन में हैं और जल्द शादी करने की अटकलें भी लगा रहें हैं। खबर है कि जल्द ही परिणीति और राघव की रोका सेरेमनी हो सकती है। मुंबई एयरपोर्ट पर रूमर्ड कपल राघव और परी मीडिया से बचते हुए नजर आए। यहां तक की एक्ट्रेस परी तो कैमरे के सामने पोज देने से भी बचती नजर आईं। वहीं राघव चड्ढा भी लुकते-छिपाते निकलते दिखे।
बीते कुछ दिनों से लगातार दोनों को साथ स्पॉट किया जा रहा है। इससे पहले दोनों को डिनर और लंच में साथ देखा गया इसे बाद परी दिल्ली भी गईं और वहां दोनों एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए। दोनों को लेकर एक गाना बिल्कुल सेट बैठता है दो दिल मिल रहें हैं मगर चुपके चुपके सबको हो रही है खबर धीरे धीरे।
बता दें दोनों का रिश्ता काफी पुराना है 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और काफी समय से दोस्त हैं उसके बाद दोनों अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिज़ी हो गए लेकिन वो कहते हैं ना धरती गोल हैं बिछड़े हुए लोग कभी ना कभी मिल ही जाते हैं टीक ऐसा ही हुआ परी और राघव के साथ दोनों अरसे के बाद फिर मिले। सूत्र का कहना है कि पंजाब में जब परिणीति शूट कर रही थीं तभी राघव से लंबे समय के बाद मिलीं।
सूत्र ने आगे कहा कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने भले ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन आज कल कौन स्वीकार करता है, लेकिन हां, आप सांसद संजीव अरोड़ा और सिंगर हार्डी संधू ने दोनों को बधाई देकर ऑफिशियली दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

