उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के प्रथम चरण का चुनाव जोर शोर पर चल रहा है। रायबरेली में भी चुनाव प्रथम चरण में होना है। इसको लेकर सभी दलों के नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाता को करने का लगातार प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शहर पहुचे और उन्होंने शहर के एक होटल में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।
रायबरेली नगर निकाय चुनावों में अब तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को एक जुट करने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और आज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रचार कर चुके है। वही सपा प्रत्यशी के पक्ष में पूर्व काबीना मंत्री मनोज पांडेय दिन रात प्रचार कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर पसीना बहा रहे है।
वही बसपा भी जोत तोड़ करने में जुटी है। आज सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शहर के एक निजी होटल में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया, उनके साथ इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग से भाजपा प्रत्यशी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जीत पर नगर पालिका में जमकर विकास कराया जाएगा। पाठक ने मीडिया से कहा कि भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया प्रचंड बहुमत से जीत रही है साथ ही वार्ड मेम्बर भी जीत रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को हर जाति व धर्म से समर्थन मिल रहा है, उनकी जीत सुनिश्चित है।

