बीती शाम बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस ग्रैंड इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने शिरकत की और अपना जलवा बिखेरा। इस शानदार इफ्तारी में बिग-बॉस 16 के मोस्ट रूमर्ड कपल अंकित गुप्ता और प्रियंका भी पहुंचे थे। बाबा द्दीकी की इस इफ्तार पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक साथ एंट्री देखने लायक थी।
हाथों में हाथ डाले सितारों से सजे इवेंट में पहुंचे प्रियंका और अंकित ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। टेलीविजन जगत की एक्ट्रेस काले और सुनहरे रंग के लहंगे सेट में नजर आईं और अंकित एक काले रंग के कुर्ता सेट में एक मखमली काली जैकेट में हमेशा की तरह डैपर लग रहे थे। दोनों ने एक साथ पैप्स से पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे। तेजा और करण के बाद फैंस प्रियंका और अंकित को काफी पसंद करते हैं। बिग-बॉस 15 में जहां तेजस्वी और करण के प्यार को शॉर्ट नाम Tejran फैंस ने दिया ठीक वैसे ही प्रियंका अंकित को भी फैंस ने प्यार भरा नाम दिया Priyankit।
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी के लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में वह काफी अच्छी लगीं। इस बीच प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव डाटिया ने दोनों से सोशल मीडिया पर शादी करने की गुजारिश करते हुए साफ तौर पर कहा कि वह उनकी शादी का खर्चा उठाएंगे।

वहीं टीवी की सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट और टिक-टॉक वीडियो के जरिए लोंगो के दिल में जगह बनाने वाली जन्नत जुबैर भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में लाइमलाइट में रही। एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट और गोल्डन कलर शरारा सूट में काफी खुबसुरक्त नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप से खास बनाया। इस दौरान जन्नत कैमरे पर जमकर पोज देती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस जन्नत की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। किलर स्माइल को देख फैंस दिल हार रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

