उडारियां शो से टीवी पर कदम रखने वाली प्रियंका चहर चौधरी को फैंस का प्यार और काफी सपोर्ट मिला इसके बाद उन्होनें कलर्स के मोस्ट कांट्रोवर्शियल और रिएलटी शो बिग-बॉस के 16वें सीजन में हिस्सा लिया और फैंस के बीच उनकी पॉपुलेरेटी और भी ज्यादा बढ़ गई। शो से बाहर निकलने के बाद प्रिंयका चौधरी ने एक म्यूजिक एलबम “कुछ इतने हसीन” में अंकित गुप्ता के साथ काम किया। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करके सुर्खियों में छाईं रहती हैं अब प्रियंका ने रेड कलर की साड़ी में फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा दी हैं।
RED Saree में Priyanka Choudhary ने सोशल मीडिया पर खूबसूरती का लगाया तड़का
प्रियंका चाहर चौधरी ने रेड साड़ी में सोशल मीडिया पर बिजलियां गिरा दी हैं फैंस भी जमकर प्री के लुक को लेकर कमेंट्स कर रहें हैं। रेड चिली की तरह प्रियंका के रेड साड़ी लुक ने सोशल मीडिया पर तड़का लगा दिया है। एक यूजर ने लिखा ‘कातिलाना अदा’. वहीं एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘यार ये कितनी ओसम है।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘तुम इतनी सुंदर हो।

