प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों की यात्रा पर है। आज उन्होंने अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। जहां उनका जोरदार तरीके से बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से जोरदार स्वागत किया और साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए। जेम्स मारापे के इस अनोखे अंदाज को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया।
बता दें कि पीएम मोदी एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन में शामिल होने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। 22 मई को पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारापे के साथ एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। पीएम मोदी, मारापे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल बॉब डाडे से भी मुलाकात करेंगे
गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे वाले देश के पहले प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री जापान से यहां पहुंचे जहां उन्होंने जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की।

