दिल्ली सर्विस बिल अब कानून बन गया है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिल को मंजूरी दे दी है और भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है अब दिल्ली के सीएम की ताकत कम हो जाएगी।
इस कानून के बाद से दिल्ली के अधिकारियों के निलंबन और पूछताछ जैसी कार्रवाई का नियंत्रण केंद्र के बीजेपी सरकार के हाथों में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 1 अगस्त को संसद के मानसून सत्र राज्यसभा में बिल पेश किया था जिसमें 131 वोट के साथ दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में पास हो गया था. बिल के विरोध में 102 वोट ही पड़े थे।
दिल्ली में जो भी अधिकारी कार्यरत होंगे, उन पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार का कंट्रोल खत्म हो गया है, ये शक्तियां एलजी के जरिए केंद्र के पास चली गई हैं। अब अगर मुख्यसचिव को यह लगेगा कि कैबिनेट का निर्णय गैर-कानूनी है तो वो उसे उपराज्यपाल के पास भेजेंगे। इसमें उपराज्यपाल को यह शक्ति दी गई है कि वो कैबिनेट के किसी भी निर्णय को पलट सकते हैं।

