आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupathi Balaji Mandir) में श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने वाले ‘प्रसादम’ में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की खबर सामने आने के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस पर पक्ष और विपक्ष दोनों के ही बयान सुनने को मिल रहें है. तो वहीं अब दूसरी तरफ मथूरा के प्रसाद को लेकर सवाल उठने लगे है. इस पर मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) ने मथुरा-वृंदावन में प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
दरअसल, डिंपल यादव अपने सांसद क्षेत्र मैनपुरी पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने मथुरा और वृंदावन में प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सुनने को मिल रही है कि प्रसाद में सही क्वालिटी का खोया इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मुझे लगता है कि अब FSDA यानि की खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को कुछ करना चाहिए। यहां पर सत्ता बीजपी की है तो उन्हें इस पर जांच कराना चाहिए।
सभी मंदिरों के प्रसाद की जांच हो
मथुरा-वृंदावन में प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलाया जाना बेहद दुखद है और कहीं न कहीं ये संबंधित विभाग की विफलता भी है कि वो इसका पता नहीं लगा पाए और आम लोगों के खाने में लगातार हो रही भारी मात्रा में मिलावट का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसके आगे डिंपल यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि संबंधित विभाग को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए, क्योंकि ये हमारी आस्था से जुड़ा मामला है और इसी के साथ सभी मंदिरों के प्रसाद की भी जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें…
Head:PM Modi US Visit: अमेरिका ने भारत को वापस की 297 चोरी हुईं नयाब कलाकृतियां, जानिए क्यों?
“लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी”
इतना ही नहीं डिंपल यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, वो लोकतंत्र को नष्ट करने की मानसिकता से काम कर रही है। बीजेपी हर जगह झूठ फैला रही है। अगर उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश आएगा तो इंडस्ट्री लगेगी, रोजगार के अवसर अपने आप पैदा होंगे, लेकिन इस मामले पर इस सरकार में ऐसा कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा। बीजेपी के राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है. डिंपल यादव ने आगे कहा कि- स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदहाल हैं, सड़कें खराब हैं। तो वहीं लोकसभा चुनाव में हार के बाद, उप चुनाव में भी हार होती देख उनकी भाषा बदल गई है। संविधान को बचाने और उसके संरक्षण की जो लड़ाई शुरू हुई है, वह आगे भी चलती रहेगी।
FSDA ने लिये प्रसाद के नमूने
तो वहीं अब इस मामले के संज्ञान में आने के बाद FSDA एक्शन में आ गया है. FSDA ने पिछले 48 घंटों में अलग-अलग जगहों से प्रसाद के रूप में बिक रहे पदार्थों के कुल 13 नमूने इकट्ठे किये गये है और सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर से ये सभी नमूने लिये गये हैं। अधिकारियों ने आगे कहा कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि यहां बेचे जा रहे प्रसाद के रूप में भोग लगाए जाने वाले पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट है या नहीं। इसके आगे अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार जिसके भी सैंपल जांच में मिलावट पाई गई, तो उन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ सभी दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है कि वह प्रसाद ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के खाने वाली चाज़ों में किसी भी तरह की कोई मिलावट न करें। उन्होंने आगे बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ हम सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।

