दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर को लेकर वर्ल्ड वॉर छिड़ गई है। पहले देश के पीएम मोदी को लेकर दिल्ली में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए जिसमें लिखा था-मोदी हटाओ देश बचाओ और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी पोस्टर लगाएं हैं जिनमें लिखा है ‘अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’। पीएम मोदी के खिलाफ जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें किसी प्रिटिंग प्रेस या किसी का नाम नहीं था तो पुलिस ने बहुत बड़े लेवल पर एक्शन लेते हुए 100 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पीएम मोदी के खिलाफ जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंटिंग प्रेस ऐक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत FIR दर्ज की। आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली एक वैन को इंटरसेप्ट किया गया। कुछ पोस्टर्स सीज किए गए और गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली में 50 हजार पोस्टर लगाने की योजना थी। और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो पोस्टर लगें हैं उसमें खास बात ये है कि निवेदक की जगह बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) का नाम है।
केवल पोस्टर में सीएम केजरीवाल के खिलाफ ‘अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’ ही नहीं लिखा था इसके अलावा ‘बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह’ भी पोस्टर पर लिखा गया है। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ जो पोस्टर लगाए गए थे और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन लोंगो को पकड़ा था उसमें से दो लोग प्रिंटिंग प्रेस के मालिक भी रहे। जिन्हें पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस का विवरण नहीं देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अभी इस मामले में भी जांच कर रही है कि घटना में आप का कोई कार्यकर्ता शामिल है या नहीं। अधिकारी के मुताबिक दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम और प्रेस एवं पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
दिल्ली में मेरे ख़िलाफ़ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या ख़िलाफ़ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे ख़िलाफ़ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ़्तार ना किया जाये।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2023
पहले से ही भाजपा और आप के बीच काफी तनातनी छिड़ी हुई थी, जुबानी वॉर छिड़ा हुआ था और अब पोस्टर को लेकर महाभारत की लड़ाई का मैदान हो चला है।

