दिवंगत एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी – मानी सुपर स्टार आकांक्षा दुबे की कथित सुसाइड की गुत्थी का मामला लगातार उलझते ही जा रहा है। उनके परिवार वाले सरकार से न्याय की गुहार लगा रहें हैं और आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहें है। दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिजनों का कहना हैं कि यह आत्महत्या का नहीं बल्कि एक हत्या का मामला है। ऐसे में बुधवार शाम को सामने आई आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खलबली मचा दी हैं।
बता दें कि आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिर्पोट आ चुकी हैं और रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा के पेट में भूरे रंग का 20 ml लिक्विड पदार्थ पाया गया है। दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद अब ढ़ेरों सवाल खड़े हो रहे हैं। जिनमें से सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि अगर आकांक्षा ने मौत से पहले शराब का सेवन किया था तो पोस्टमार्ट रिपोर्ट में शराब का सेवन करने की बात सामने क्यों नही आई ?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहें सवाल
दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिवार वालो के मुताबिक जिस रात आकांक्षा की मौत हुई उस रात आकांक्षा ने शराब का सेवन किया था उसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की बात सामने क्यों नहीं आई ? देखा जाए तो दिवंगत भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाना ज़ायज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन और तहकीकात कर रही हैं। पुलिस लगातार आकांक्षा दुबे की मौत की असली वजह पता करने में जुटी हुई हैं।
गौरतलब है कि 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मृत पाई गई थी। पुलिस के मुताबिक यह मामला कथित तौर पर आत्महत्या का हैं हालांकि पुलिस अभी मामले की तहकीकात कर रही है। बता दें कि आकांक्षा के परिजनो के मुताबिक आकांक्षा की हत्या की गई हैं और इसे सुसाइड का मामला दिखाने की कोशिश किया जा रहा हैं। इस बीच पिछले दिनों आकांक्षा के परिजनों नें प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना – प्रदर्शन भी किया।

