Politics : हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब नयाब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे शाम 5 बजे नयाब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे।
बीच में विधायक दल क बैठक छोड़ निकल गए थे अनिल विज जानिए वजह
बता दें कि विधायक दल की बैठक में अनिल विज नाराज होकर निकल गए थे उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था। विज छह बार के विधायक हैं लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर ने गुलदस्ता सौंपा।
ये भी पढ़ें : Haryana Politics: हरियाणा में क्यों टूट गया JJP-BJP का गठबंधन, जानिए क्या है असली वजह?
ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम
नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और इस समय कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। सैनी 2014 से 2019 तक विधायक रहे हैं, साथ ही 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नायब सिंह ओबीसी में सैनी समाज से हैं।
खबर पर अपडेट जारी है…