Politics : कांग्रेस ने शनिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी और अनुशासनहीनता की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। बता दें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाए थे और राहुल गांधी पर भी तंज कसा था।
राम और राष्ट्र से कोई समझौता नहीं (आचार्य प्रमोद कृष्णम)
कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहली प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि राम और राष्ट्र से कोई समझौता नहीं किया जा सकता साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग भी किया। दरअसल हाल ही में प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें ”श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रण कार्ड दिया था और पीएम की तारीफ करते हुए कहा था उनपर कोई दैवीय कृपा है।
हाल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से की थी मुलाकात और कांग्रेस पर की थी कई आलोचनाएं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक दैवीय शक्ति के प्रतीक है उनसे मिलने के बाद जो एहसास हुआ है जो अनुभूति हुई है मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा और उस अनुभूति को शब्दों में बयान भी नहीं किया जा सकता है उन्होंने (PM Modi) जो कार्य किए हैं अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का शीला न्यास, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा , विदशो में मंदिरों का निर्माण इस बात के सबूत हैं कि जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था वह साकार होने जा रहा है और पूरे विश्व में सनातन के सच्चे बृजवाहक के रूप में वह स्थापित हो चुके हैं। जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं थी कि प्रमोद कृष्णम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव का बिहार में खेला करने की तैयारी, फ्लोर टेस्ट से पहले MLA और MLC को अपने आवास में किया नजरबंद
बीते कुछ वक्त से आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे उन्होंने पार्टी के खिलाफ यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता ऐसे हैं जिन्हें हिंदू शब्द से नफरत है उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेसी नेताओं को राम मंदिर से नहीं भगवान से ही नफरत हैं। अब देखना होगा की कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम भाजपा में चले जाएंगे।

