बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को आज प्रयागराज की जिला कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस आज कोर्ट से इन दोनों आरोपी भाइयों की रिमांड की मांग करेगी। रिमांड पर लेकर उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े तमाम सवालों का जवाब तलाशेगी। पुलिस तक़रीबन 200 से ज्यादा सवाल तैयार कर ली है। ऐसे में पुलिस इन सभी सवालों का जवाब ढूँढना चाहेगी।
पुलिस उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने को लेकर सवाल करेगी। इसके अलावा हत्या से पहले कब साजिश रची गई और किन लोगों से बातचीत हुई, हत्या के लिए असलहे कहां से मंगाए गए, शूटआउट के लिए रुपयों का इंतजाम किसने और कहां से किए, उमेश पाल की हत्या क्यों कराई गई, इसके पीछे सिर्फ सजा से बचना था या कोई दूसरा मकसद था। हत्याकांड के बाद फरार चल रही शाइस्ता परवीन और बेटा असद कहां छुपे है। बमबाजी करने वाला गुड्डू मुस्लिम मेरठ में छिपने के बाद कहां चला गया। शूटआउट केस में उसके बहनोई डॉक्टर अखलाक अहमद की क्या भूमिका है। जैसे तमाम सवालों का जवाब तलाश करने के लिए पुलिस अदालत से इन दोनों आरोपी भाइयों को रिमांड पर देने की मांग करेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस अदालत से 14 दिनों की रिमांड मांगेगी।
इसके अलावा अशरफ से भी उमेश पाल हत्याकांड केस को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी? बरेली जेल में अशरफ से मिलने जुलने वाले शूटर्स के बारे में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि माफिया अतीक अहमद और अशरफ का पुलिस आमना सामना भी करा सकती है। इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की भी कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

