Ghaziabad News : रविवार रात निवाड़ी बिजली घर के निकट से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 तलवारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली निवासी है और मोदीनगर में तलवार बेचने आए थे। आरोपी ऑन डिमांड और राह चलते लोगों को भी तलवार बेच देते थे। एक तलवार के पीछे आरोपियों को 500 से 1000 रुपये की बचत होती थी।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
यह भी पढ़ें : विदेशी फूलों से सेजेंगे कान्हा, इस्कॉन नोएडा जन्माष्टमी के लिए तैयार
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पूर्वी दिल्ली जगतपुरी के राधेश्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी दलजीत सिंह व जसक्रीत सिंह हैं। दोनों युवक कार से मोदीनगर में तलवार बेचने के लिए आए थे। निवाड़ी पुलिस देर रात रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच संदिग्धता के आधार पर कार को रुकवाकर चेकिंग की गई।
मुथरा से तलवार खरीद कर बेचते थे
आरोपियों की तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से तलवार बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को कार समेत पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मथुरा से तलवार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। इन तलवार की कीमत पांच से दस हजार रुपये तक हैं। तलवार बेचकर इन्हें अच्छा मुनाफा मिलता था। एसीपी ने बताया कि आरोपी काफी समय से अवैध धंधा कर रहे हैं।

