प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई लोकसभा का उद्घाटन करने के बाद लोकसभा स्पीकर और अन्य मंत्रियों ने सेंट्रल हॉल में जाकर वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी। देश का नया संसद भवन इतना खूबसूरत बनाया गया है पीएम मोदी पूरे भवन का वीडियो पहले ही शेयर कर चुकें हैं।
ऐतिहासिक क्षण!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 28, 2023
'नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है।
सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!#MyParliamentMyPride pic.twitter.com/Wx3vP9I2D7
नए संसद भवन के अंदर चाणक्य और अखंड भारत की तस्वीर लगाई गई है। देश के लिए नए संसद भवन का मिलना एक ऐतिहासिक पल रहा है और इसे इतिहास के पन्नों में सुनहरी याद बनकर हमेशा के लिए दर्ज रहेगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन को लेकर ट्विट कर इस क्षण को ऐतिहासिक बताकर देशवासियों को बधाई दी है। वहीं हमने आपको बताया था कि 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 का सिक्का जारी किया जाएगा संसद का उद्घाटन हो चुका है अब दोपहर 12:40 बजे 75 रुपये का सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे इससे पहले प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश संबोधित करेंगे।
संबोधन के बाद नए संसद भवन के नव निर्मित को लेकर शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी और राजदंड सेंगोल पर भी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद 75रू का सिक्का और स्टाम्प जारी किया जाएगा, उसके बाद पीएम मोदी नई संसद में संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी तीन ग्रुप के साथ फोटो सेशन भी करेंगे, जिनमें श्रमजीवी (75), हाउसिंग मंत्रालय और CPWD अधिकारियों (60) और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (61) शामिल हैं।

