PM MODI: गणेश चतुर्थी के मौके पर आज पुरानी संसद भवन को अलविदा कहकर नई संसद भवन में प्रवेश किया गया। इससे पहले पीएम मोदी ने पुरानी संसद को लेकर कहा कि आज हम यहां से विदाई लेकर नए संसद भवन में जा रहे हैं लेकिन हमें पुराने भवन की भी प्रतिष्ठा कायम रखनी चाहिए।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के रूप में जाना जाए। बता दें कि पीएम आज विशेष सत्र के दौरान संसद को नई इमारत में स्थानांतरित करने से पहले सेंट्रल हॉल में सभी सांसदों को संबोधित कर रहे थे।
बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज नए संसद भवन में हम सभी मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। हम भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के संकल्प और दृढ़ संकल्प के साथ नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन हुआ खत्म, लश्कर कमांडर की बॉडी बरामद
संविधान सदन’ के रूप में जाना जाए
पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के नाम से पुकारे जाने का सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “इस भवन को पुरानी संसद कहकर नहीं छोड़ना चाहिए। मैं उपराष्ट्रपति महोदय और स्पीकर महोदय से प्रार्थना करूंगा कि भविष्य में इसे संविधान सदन के रूप में जाना जाए।”
उन्होंने कहा कि आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर, नए भविष्य का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराने, संकल्पबद्ध होने और उसको परिपूर्ण करने के लिए जी-जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने भारत-कनाडा विवाद पर दी अपनी प्रतिक्रिया

