भारत के प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा कर के वापस लौट आएं हैं और आते ही उन्होंने देश में संबोधन किया और अपने अनुभव को साझा किया है और कहा कि मैं विदेश जाकर अपने भारत देश के सामर्थ्य की बात करता हूं और मैं अपने देश का नाम लेते हुए गर्व से अपने सर और आंखे उठाकर मिलाकर बात करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं विदेश में जाकर इसलिए सामर्थ्य की बात करता हूं क्योंकि उन्होनें पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। मैं जब बोलता हूं तो ऐसा लगता है कि विश्व के लोग भी मेरे साथ बोल रहें हैं। जितना भी समय मैंने जापान, पापुआ गिनी, और आस्ट्रेलिया में बिताया मैनें हमारे देश भारत का नाम उपयोग किया।
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज भारत की ताकत और भारत की पहचान विदेश भर में फैल पाई है तो उसका कारण पीएम मोदी हैं। आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने भारत के प्रधानमंत्री को “द रियल बॉस” बोला तो इस पर एस जयशंकर ने कहा कि ये आस्ट्रेलियाई पीएम की स्पीच में नहीं था उनके दिल से निकले शब्द थे पीएम मोदी के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ३ देशों की सफल यात्रा संपन्न हुई।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 25, 2023
मेरे अनुभव के बारे में सुनिए: pic.twitter.com/5DRwFuZ8Us
एस जयशंकर ने कहा पापुआ गिनी के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए वो पल भी ऐतिहासिक पल था और जापान में G7 की बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति की निजी चाहत भी जाहिर हुई जब उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को ऑटोग्राफ मांगा। इससे ये जाहिर होता है कि भारत की ताकत, संस्कृति का परचम आज विश्व भर में लहर रहा है।

