आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। बता दें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।
आज पीएम मोदी ने कुछ बड़ी बातें कहीं। उन्होंने अपनी स्पीच में राष्ट्रपति की तारीफ के पुल बांध दिए। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि ‘पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं की दुनिया चलती थी। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशैली और कल्चर विकसित किया कि देश ने एक भी चुनौती का स्थाई समाधान करने का न कभी सोचा कि न कभी प्रयास किया। हो हल्ला हो ज्यादा था, कुछ चीजों को छू लेते थे, समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व था। देश की जनता समस्याओं से जूझ रही थी, देश की जनता देख रही थी कि समस्याओं का समाधान कितना बड़ा लाभ कर सकता है, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं’।
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक प्रहार भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आकर जब मैंने चीजों को बारीकी से देखने की कोशिश की तो पता चला कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने, हो सकता है उनका इरादा मजबूत नींव बनाने का हो, लेकिन मैंने देखा उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। जब वे गड्ढे खोद रहे थे, छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे। उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे, आगे बढ़ रहे थे।

