PM Modi : पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लोकतंत्र के जमीनी स्वरूप को सशक्त बनाने की बात की, वहीं अपने संबोधन की शुरुआत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देकर की। प्रधानमंत्री ने मंच से मौन रखवाते हुए कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर किया गया दुस्साहस है, जिसका करारा जवाब तय है।
“हमारी आत्मा पर हमला हुआ है”
पीएम मोदी ने कहा हमले में कोई बंगाल का था, कोई महाराष्ट्र का, कोई ओडिशा या कर्नाटक से। कोई गुजरात से था तो कोई बिहार का लाल था। लेकिन आज पूरा भारत एक साथ खड़ा है, एकजुट, दृढ़ और अडिग।” उन्होंने इस हमले को केवल निर्दोष नागरिकों पर हमला नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और विविधता पर हमला बताया।
आतंकियों को “ऐसी सजा मिलेगी जो उन्होंने सोची भी नहीं होगी”
प्रधानमंत्री ने आतंकियों और उनके आकाओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। जिन्होंने यह हमला किया, जिन्होंने इसकी साजिश रची, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की शांति और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है।
पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदमों पर निर्णय लिया गया । सिंधु जल समझौते को रोकने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पाकिस्तान उच्चायोग के स्टाफ को घटाया जाएगा। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, सरकार सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर भी गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।
प्रधानमंत्री के भाषण से स्पष्ट है कि भारत अब आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चल रहा है। उन्होंने दोहराया कि पहलगाम जैसे हमले भारत को झुका नहीं सकते, बल्कि उसे और ज्यादा एकजुट और सशक्त बनाते हैं।
पीएम मोदी का भावनात्मक आह्वान
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा हर गांव, हर नागरिक, हर परिवार आज पहलगाम के पीड़ितों के साथ खड़ा है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। भारत अब आतंकवाद को उसकी भाषा में जवाब देगा और पूरी दुनिया को यह दिखा देगा कि नया भारत ना तो डरता है, ना झुकता है और ना ही किसी अन्याय को सहता है।
ये भी पढ़ें : Delhi : दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक गूंजा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश, कारोबारियों ने दिल्ली बंद का किया ऐलान
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

