देश के प्रधानमंत्री मोदी का 17 सितंबर आज रविवार को 73वां जन्मदिन पूरे भारत में जश्न, उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी है उन्होंन एक्स पर ट्विट करते हुए जयंती की शुभकामनाएं दीं।
सीएम योगी समेत तमाम नेता खास अंदाज में पीएम को जन्मदिन की दे रहे बधाई
सीएम योगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और तमाम नेता प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाईयां दे रहें हैं।
माँ भारती के परम उपासक, 'नए भारत' के शिल्पकार, 'विकसित भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2023
'विकसित भारत' के निर्माण के लिए आपका समर्पण… pic.twitter.com/dpr63NDgVn
नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2023
चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है।
ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर…
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2023
भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री, श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2023
लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक…
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2023
भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं। 'अंत्योदय' का हमारा… pic.twitter.com/23svOMJopN
वैश्विक पटल पर भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले, समरस, समर्थ और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, गत 9 वर्षों में विकासोन्मुखी नीतियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी… pic.twitter.com/hxstSkbZbY
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2023
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह
पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही बीजेपी। ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ करेंगे, आयुष्मान भव कार्यक्रम की भी आज से होगी शुरुआत। आज से 2 अक्टूबर तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर आज से देशभर में ‘आयुष्मान भव’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य 35 करोड़ लोगों तक ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले नौ साल से देश की बागडोर संभाल रहे हैं।
पीएम मोदी जन्मदिन के मौके पर “यशोभूमि” का करेंगे उद्घाटन
आज अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी देश के लिए अपने कर्म को पूरा करेंगे दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि का उद्घाटन करेंगे। जिसका समय 11 बजे है। वहीं कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विरोध का ऐलान किया है जानकारी के मुताबिक कांग्रेस यूथ विंग पीएम मोदी के जन्मदिन की जगह राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाएगी।