Meerut Viral Photo : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में महिला पिस्टल लिए हुए नजर आ रही है। महिला ने पिस्टल को अपने कनपटी पर ताना हुआ है। फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लिया व जांच करने में जुट गई है, मामला ऊत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा है।
विरोधियों की साजिश है
फोटो में वायरल महिला का नाम मीनाक्षी चौहान बताया जा रहा है। मीनाक्षी स्वयं के गौ रक्षक होने का दावा करती हैं। वहीं प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूज़र ने पोस्ट शेयर करते हुए उनपर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। मीनाक्षी ने मामले को लेकर कहा कि ये उनके विरोधियों द्वारा की गई साजिश है।
यह भी पढ़ें : हल्दीराम को खरीद सकती है टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस
मीनाक्षी का दावा पिस्टल नहीं लाइटर है
मीनाक्षी ने दावा किया है कि फोटो जो दिख रहा है वो पिस्टल नहीं बल्कि एक लाइटर है। उन्होंने आगे बताया कि वो जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही हैं और फर्जी आरोप लगाने वाले पर मानहानि का दावा करूंगी। हालांकि पिस्टल असली है या नकली इसकी जांच होना अभी बाकी है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

