रामनवमी के शुभ अवसर पर आज पूरे देश भर में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी लोग जगह – जगह शोभायात्रा निकाल रहे है। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर रामभक्तों को सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन लोग इजाजत के बगैर ही शोभायात्रा निकाल रहे है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है ताकि कोई अनहोनी जैसी कोई घटना न घटे।
सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है, मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा विचार किया गया है, लेकिन कानून और व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्वीकार नहीं किया जा सका।
गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकली गयी थी। उस शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। जो देश दुनिया की सुर्खियों में छाई हुयी थी। यह मामला इतना टूल पकड़ा था कि अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ा था। बता दें कि इस हिंसा में कम से कम आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक को चोटें आईं थी।

