उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हर बार यह दावा करते है कि प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो गयी है। अब मनचलों की प्रदेश से छुटियाँ हो गयी है। लेकिन अलीगढ की घटना के बाद लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है।
दरअसल, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र अंतर्गत गांधी पार्क इलाके में कुछ मनचले लड़के लड़कियों को छेड़ते पाए गए है। जिसके बाद लोगों ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी है। वही लोगों द्वारा मनचले के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार आज सुबह करीब 11:00 बजे एक मनचला क्षेत्र में लड़कियों को छेड़ रहा था, वही लड़कियों से छेड़छाड़ करते युवक को कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, युवक की पिटाई के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को तथ्यों की जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

