देश में इन दिनों गर्मी का पारा हाई होता जा रहा है। गर्म हवाओं ने लोंगो की हालत बेहाल की हुई है। लू के थपेड़ो लोंगो को जोरदार चांटे के सामान लग रहें हैं। धूप का प्रकोप लोंगो की स्किन को जला रहा है। सुबह 7 बजे से ही सूरज आग उगलने लगता है और दिन का पारा 45.4 डिग्री हो जाता है।
मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि दोपहर में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रचंड गर्मी के चलते कूलर की हवा भी फेल हो रही है। गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा रहा। स्मारकों पर भी पर्यटकों की आमद कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले 4 दिन तक हीट वेब रहेगी। पारा 45 के पार रहने की आशंका है।
गर्मी के प्रकोप से बच्चों को उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, चक्कर आने जैसी परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छाते, गॉगल, मुंह पर कपड़ा बांधकर, हाथों में दस्ताने पहनकर हीट वेव से अपने को बचा रहें हैं। जूस और ठंडी चीजों का सेवन कर के लोग अपने को हाइड्रेटिड रख रहें हैं।

