एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे को 5 मई को पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमिटी ने खारिज कर दिया साथ ही पार्टी में प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, साहेब का कोई विकल्प नहीं है लिहाजा कमिटी उनके इस्तीफे को नामंजूर करती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज पार्टी सदस्यों ने पवार को फिर से सर्वसम्मित से पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा, शरद पवार जी ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी. उनके इस फैसले ने मुझे और बाकी पार्टी नेताओं को स्तब्ध कर दिया. उन्होंने कहा, उसके बाद हमने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की |
बिना बताये फैसला लिया
उन्होंने आगे कहा, पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया और आज हमने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए बैठक की और सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि हम इस इस्तीफे को खारिज करते हैं इतना ही नहीं हम सभी उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं.आपको बता दें शरद पवार NCP के वरिष्ठ नेता. बीती 2 मई को 82 साल के शरद पवार ने NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. इस दौरान उन्होंने एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया, जो NCP के अगले अध्यक्ष का चुनाव करे. अब पवार के द्वारा सुझाई गई कमेटी ने ही उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. NCP कमेटी ने ये फैसला लिया है कि पवार 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे |

