Air India की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचनाक दिक्कत आ गई जब हवा में ही प्लेन में तेज झटके लगे जिसके चलते 7 यात्रियों को चोट लग गई। फ्लाइट के अंदर ही क्रू ने मेडिकल उपलब्ध कराया। प्रथामिक उपचार होने के बाद फ्लाइट को सिडनी एयरपोर्ट पर उतारा गया और घायल लोंगो को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
घटना 16 मई की जब दिल्ली से सिडनी के लिए एयर इंडिया ने उड़ान भरी लेकिन हवा में अचानक फ्लाइट ने तेज झटका लिया जिससे 7 यात्री घायल हुए जिनका प्लेन में ही प्राथमिक इलाज किया उसके बाद फ्लाइट की सेफ लैंडिंग सिडनी एयरपोर्ट पर कराई गई और घायल यात्रियों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। यात्रियों को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन गनीमत ये रही कि ज्यादा किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा।
इससे पहले भी एयर इंडिया की फ्लाइट नागपुर से मुंबई जा रही थी और एक जहरीले बिच्छू ने महिला यात्री को काट लिया था गनीमत ये रही समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया और महिला को ठीक समय से इलाज मिल गया और वो ठीक हो गई।

