Go First Airlines ने 3मई से लगाकर 5मई तक अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं जिसके बाद यात्रियों का कंपनी पर गुस्सा फूटा और सोशल मीडिया ट्विटर पर जमकर लोंगो ने एयरलाइंस पर अपना गुस्सा जाहिर कर लिखा दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस एक यात्री ने ट्वीट किया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जिसके बाद उन्हें ट्रेन पकड़ना था। अब क्या मुझे रिफंड मिलेगा? वहीं दूसरे यात्री ने ट्वीट कर कंपनी पर केस कर देगा। यात्री ने लिखा कि हेलो गो एयरलाइंस, गोएयर पर कभी बुकिंग नहीं करूंगा और जल्द ही रिफंड न मिलने पर कंज्यूमर कोर्ट में मामला दर्ज कराउंगा। ऐसे सैंकड़ो लोंगो ने एयरलाइंस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
इस मामले में विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) भी गो फर्स्ट के खिलाफ सख्त हो गया और नोटिस जारी करते फ्लाइट्स को यूं कैंसिल कर देने को लेकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। विमानन नियामक ने कहा है कि बिना किसी सूचना के एयरलाइंस ने ये फैसला किया है। गो फर्स्ट तय शेड्यूल का पालन करने में नाकाम रहा है जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ये शेड्यूल के अप्रूवल के अनुपालन के खिलाफ है।
वहीं डीजीसीए की सख्ती और यात्रियों की नाराजगी के बीच गो फर्स्ट एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये उड़ानें रद्द करने के कारण ऐसे हैं जो हमारे बस में नहीं हैं। वाडिया ग्रुप के नेतृत्व वाली एयरलाइंस ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्राईब्युनल (NCLT) के समक्ष वोलंट्री इंसोलवेंसी रिजोल्युशन के लिए आवेदन भी दाखिल किया है।

