नए संसद में विशेष सत्र की तीसरे दिन की लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को लेकर कहा इस बिल से महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, ये बिल संविधान संशोधन बिल है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला आरक्षण बिल अहम है। 2010 में ये बिल राज्यसभा में पास हुआ था तब बीजेपी ने इसका समर्थन किया था।
सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन
कानून मंत्री के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा हर मामले में स्त्री पुरूष से कंधा से कंधा मिलाकर चली है, स्त्री का त्याग, धैर्य लगाना बेहद ही मुश्किल है, समुद्र जैसा धैर्य होता है स्त्री में। महिला आरक्षण बिल जो कि कांग्रेस का अधूरा सपना था अब वो पूरा होना चाहिए मैं इस बिल का समर्थन करती हूं।
ये भी पढ़ें : Noida : सब्जी का बिल ना चुकाने पर एक युवक को भरे बाजार में कर दिया गया निर्वस्त्र
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सोनिया गांधी के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी बात रखी। उनके खड़े होने से पहले अमित शाह खड़े हुए और कहा कि महिलाओं की चिंता क्या पुरूष नहीं कर सकते विपक्ष की कैसी सोच है क्या महिलाओं के प्रति भाई नहीं सोच सकते। इसके बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी मां देवघर एम्स में भर्ती है और संसद में सुबह आने से पहले उन्होनें मुझे फोन कर के कहा कि सरकार उन्हें बिल पर चर्चा के लिए मौका दे तो वो इस पर अपनी बात जरूर रखें।
कांग्रेस लूटना चाह रही बिल को लेकर श्रेय (बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे)
कांग्रेस ने इतने समय से महिला आरक्षण बिल को लॉलीपॉप बनाए रखा लेकिन अब वक्त आ गया है महिलाओं को उनके हक दिलाने का। सोनिया गांधी ने बिल को लेकर राजनीति से ऊपर उठक सोचा मैं उनका सम्मान करता हूं। इस बिल को लेकर सबसे ज्यादा आवाज़ उठाई पश्चिम बंगाल की गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने लेकिन उनका जिक्र नहीं किया गया। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर हमला होलते हुए कहा कि इतने साल से तो बिल को लटका कर रखा अब पीएम इस बिल को लेकर आए तो कांग्रेस इसे अपना बिल बताने लगी, श्रेय लूटने के लिए आ गई लेकिन वास्तव में तो श्रेय उसी को जाना चाहिए ना जो गोल करता है।

