Panchayat Season 3: अब इंतजार हुआ खत्म। इस गर्मी की छुट्टियों में सचिव जी के साथ फुलेरा घूमने के लिए तैयार हो जाईए। फुलेरा में हलचल मचने वाली है। Panchayat Season 3 के मेकर्स ने इसका ट्रेलर लांच कर दिया है। दो मिनट के ट्रेलर को 24 घंटे में 4.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। ट्रेलर से ही यह साफ हो गया कि कहानी जबरदस्त होने वाली है।
क्या है ट्रेलर में ?
ट्रेलर की शुरुआत होती है सचिव जी से जो एमएलए से हुए विवाद के बाद गांव छोड़ना चाहते हैं। रिजाईन करने बाद भी उन्हें वापस फुलेरा आना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर प्रधान जी और मंजू देवी को अपनी कुर्सी की चिंता खाए जा रही है। कुर्सी बचाने के लिए प्रधान जी धरना करने पर उतर आए हैं। बनराकस एमएलए के साथ मिलकर अलग खेल खेलने में लगा है। सचिव जी और रिंकी का भी रिश्ता गहरा रहा है।
चंदन कुमार ने लिखी है कहानी
कुल मिलाकर Panchayat Season 3 हंसी-ठहाकों के बीच राजनीति और प्रेम की कहानी है। इसकी कहानी लिखी है चंदन कुमार ने। डायरेक्शन है दीपक कुमार मिश्रा का और निर्माता हैं द वायरल फीवर। निर्माताओं ने पुरानी कास्ट को ही दोहराया है। जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, अशोक पाठक, दुर्गेश कुमार और संविका हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी सुविधाओं का मिलेगा लाभ, चुनाव भी लड़ सकेंगे लाभार्थी, जानिए भारतीय नागरिकता मिलने के बाद क्या होगा फायदा?
क्या थी पिछले सीजन की कहानी…
सीजन दो की कहानी का अंत दुखद हुआ था। प्रह्लाद चचा का बेटा शहीद हो गया था। प्रधान जी और सचिव जी की नौकरी दांव पर लगी थी। एमएलए और बनराकस ने दोनों की नाक में दम कर रखा था। Panchayat Season 3 में उसके आगे की झलक दिखाई जाएगी।
इस दिन होगी रिलीज…
अभी तक आए शो के दो सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। Panchayat Season 3 हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में प्राइम वीडियो और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में 28 मई को रिलीज होगा। फुलेरा गांव की हंसी-खुशी वाली कहानी देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
करेंगे