पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बीते दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया हैं आपको बता दें की इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट के केस में गिरफ्तार किया गया था.दरअसल पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इमरान के वकील का वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह आईएचसी के बाहर बुरी तरह से घायल हैं इतना ही नहीं इमरान खान के वकील के साथ भी मारपीट की गई है. .जिसमें इमरान खान के वकील खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके सिर में गंभीर चोट दिख रहा है और वो बुरी तरह से घायल दिखाई दे रहे हैं।जिस पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है|
क्या कहा कोर्ट ने
उन्होंने कहा कि कोर्ट के नियमों का उल्लंघन हुआ है इसी दौरान कोर्ट में पेश होने से ठीक पहले इमरान खान को गिरफ्तार किया गया. चीफ जस्टिस ने 15 मिनट में IG इस्लामाबाद, गृह सचिव को तलब किया है. अगर 15 मिनट में IG इस्लामाबाद, गृह सचिव नहीं आये तो मुख्यमंत्री को आना पड़ेगा. सोमवार को पाकिस्तान सेना ने इमरान खान को सेना के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चेतावनी दी थी,साथ ही आपको बता दें की इस पूरे मामले के बाद पाकिस्तान की राजधानी शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है |
सुलग रहा हैं पाकिस्तान
लेकिन इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद नया मोड़ तब आया जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में प्रदर्शन जारी है. इतना ही नहीं इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता कई शहरों में देर रात तक प्रदर्शन करते नजर आए साथ में लाहौर में सेना के कोर कमांडर के घर को आग के हवाले कर दिया गया. आपको बता दें की PTI समर्थकों ने कई जगहों पर गाड़ियों में आग लगा दी. तो इसी दौरान देर रात एक फैसले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को सही ठहराया है अब इमरान की पार्टी पीटीआई ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया हैं और इसका विरोध करने के लिए देश की आवाम को प्रदर्शन करने के लिए कहा हैं हालांकि हिंसा को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लगाई जा चुकी है और अब पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट के बाद अब ट्विटर सर्विस बंद हो गई इतना ही नहीं पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने पुष्टि की कि आंतरिक मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में मोबाइल ब्रॉडबैंड को निलंबित कर दिया गया है इसी के साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया साइट्स को भी बंद कर दिया गया|
इमरान को हाईकोर्ट से राहत नहीं
दरअसल इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पार्टी PTI इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंची थी और अदालत से मांग की कि पूर्व पीएम को रिहा किया जाए. इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंगलवार दोपहर में ही तुरंत तमाम अधिकारियों को कोर्ट रूम में तलब किया. हालांकि देर रात 10:30 बजे आए फैसले में इमरान खान को कोई राहत नहीं मिली|
आज होगी कोर्ट में पेशी
आपको बता दें की आज यानि 10 मई को इमरान खान की कोर्ट में पेशी होगी इसी के साथ सुरक्षा के भी सख्त इंतज़ाम किये गए हैं |

