Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश भर में ग़म और गुस्से का माहौल है। इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर पहुंच चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा रद्द कर दिया है, जिससे इस हमले की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
ओवैसी का बयान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा पहलगाम में आतंकियों ने मज़हब पूछकर लोगों को कत्ल किया है। यह एक बेहद जालिम और निंदनीय हमला है। हम मरने वालों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हैं और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
ओवैसी ने घायलों के लिए जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और केंद्र सरकार से उम्मीद जताई कि हुकूमत इन आतंकियों को सबक सिखाने में देर नहीं करेगी। “यह इंटेलिजेंस फेलियर है”
ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया में इस हमले को इंटेलिजेंस एजेंसियों की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा उरी हुआ, फिर पुलवामा और अब ये हमला यह सरकार की सुरक्षा नीति की असफलता को दर्शाता है। हमें देखना होगा कि मौजूदा नीति कितनी कारगर रही है। उनका मानना है कि यह हमला पड़ोसी देश से आए आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया, जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ भारत में दहशतगर्दी फैलाना है।
“हुकूमत को सख्त जवाब देना चाहिए”
ओवैसी (Pahalgam Terror Attack) ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार सिर्फ निंदा करने की बजाय ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने कहा ये हमला सिर्फ मासूमों पर नहीं, बल्कि पूरे मुल्क की सुरक्षा पर है। हुकूमत को इन ज़ालिमों को सबक सिखाने में अब कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा, आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
हमले के बाद पहलगाम और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सेना और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है, और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, पारा 41 डिग्री के पार
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

