Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना में कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 26 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारतीय सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि हमलावरों को पकड़कर न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
अब तक के आंकड़ों के अनुसार मरने वालों में इन नामों की पुष्टि हो गई है:
| नाम | राज्य | |
| 1 | लेफ्टिनेंट विनय नरवाल | हरियाणा |
| 2 | मंजु नाथ | कर्नाटक |
| 3 | शुभम द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 4 | संजय लेले | महाराष्ट्र |
| 5 | अतुल मोने | महाराष्ट्र |
| 6 | दिलीप डिसले | महाराष्ट्र |
| 7 | संतोष जगदाले | महाराष्ट्र |
| 8 | कौस्तुभ गनबोटे | महाराष्ट्र |
| 9 | प्रशांत कुमार | |
| 10 | मनीष रंजन | |
| 11 | सैयद हुसैन शाह | जम्मू कश्मीर |
| 12 | सुशील नथयाल | मध्य प्रदेश |
| 13 | हेमंत सुहास जोशी | महाराष्ट्र |
| 14 | नीरज उधवानी | उत्तराखंड |
| 15 | बीतन अधिकारी | पश्चिम बंगाल |
| 16 | सुदीप न्यौपाने | नेपाल |
| 17 | मनीष रंजन | बिहार |
| 18 | एन रामचंद्रन | केरला |
| 19 | दिनेश अग्रवाल | चंडीगढ़ |
| 20 | समीर गुहार | पश्चिम बंगाल |
| 21 | जे सचिंद्र मोली | आंध्रप्रदेश |
| 22 | मधुसूदन सोमस्टी | कर्नाटक |
| 23 | संतोष जहदा | कर्नाटक |
| 24 | भारत भूषण | कर्नाटक |
| 25 | सुमित परमार | गुजरात |
| 26 | यतेश परमार | गुजरात |
बेरहमी से किया गया हमला
घटना स्थल से सामने आई तस्वीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से साफ है कि हमलावरों ने बेहद बेरहमी से निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं। कई शव घटनास्थल पर खून से लथपथ पाए गए। एक महिला, जो घटना के समय वहां मौजूद थी, ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, “मेरे पति के सिर में गोली लगी है, और सात अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।” महिला ने अपनी पहचान उजागर नहीं की लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने की भावुक अपील की।
आतंकियों की संख्या पांच बताई जा रही
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों की संख्या लगभग पांच थी। हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह की त्वरित प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जो इस समय सऊदी अरब की यात्रा से वापस आ गए है, इस घटना की जानकारी तुरंत दी गई। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ तत्काल बैठक की और श्रीनगर पहुंच गए हैं। बुधवार को उनके पहलगाम जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
शोक की लहर, परिजनों में हाहाकार
घटना की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मारे गए पर्यटकों की अभी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन प्रशासन ने मृतकों और घायलों की पहचान करने और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, पारा 41 डिग्री के पार
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

