उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी जारी हैं,इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं,दरअसल यूपी निकाय चुनाव का मतदान होने के 48 घंटे पहले बाहरियों को जिला छोड़ना होगा इतना ही मंगलवार की शाम तक सभी बाहरियों को बाहर किया जायेगा,आपको बता दें राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव के दौरान बाहरियों को जिले में रहने को अचार संहिता का उल्लंघन माना हैं क्यूंकि ऐसा होने से जिलें में बवाल की आशंका हैं आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा हैं की 11 मई की शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले सभी बाहरियों को जिले से बाहर जाना होगा,इतना ही नहीं कोई भी जिले में नहीं रहेगा साथ ही सभी आरओ को इसे देखना होगा जिसके चलते पुलिस प्रसाशन ने शांतिभंग व उपद्रव करने वाले बाहरियों व बवालियों की पकड़ तेज़ कर दी हैं साथ ही सभी को चिन्हित भी किया जा रहा हैं |
होगी सख्त कार्यवाही…
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया हैं की निकाय चुनाव के दौरान अपने घर में बाहरियों को रखने वाले अलर्ट हो जाये अगर चुनाव के दौरान कोई भी घटना घटित होती हैं और अगर इसकी पुष्टि होती हैं की घटना किसी बाहरी ने घटित की हैं और जिस व्यक्ति ने उस बाहरी व्यक्ति को अपने घर में रखवाया तो दोनों पर ही सख्त कार्यवाही होगी,साथ ही मतदान होने से 48 घंटे पहले जिले की सीमाओं को सील किया जाएगा इसी के साथ स्टैटिक टीमों को अलर्ट किया जायेगा इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं इतना ही नहीं पुलिस के बैरियर भी बनाये जायेंगे और बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही पैसे व शराब की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जाएगी इसी के साथ पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी |

