Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक व्यापक और सटीक सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मसूद अजहर की बहन समेत उसके 14 परिजन मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
बहावलपुर और POK में आतंकी ठिकानों पर हमला
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर सहित चार स्थानों और पीओके में पांच आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इन हमलों में बहावलपुर स्थित ‘सुभान अल्लाह परिसर’ को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया, जिसे जैश का बड़ा अड्डा माना जाता था। सेना के मुताबिक, इन ठिकानों से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था और यहीं से भविष्य के हमलों की योजना बनाई जा रही थी।
मसूद अजहर की बहन और परिवार के अन्य सदस्य ढेर
जैश-ए-मोहम्मद की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, और बाजी सादिया के पति और बच्चे इस हमले में मारे गए हैं। बयान में कहा गया ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। मृतकों को 7 मई, 2025 को बहावलपुर में दफनाया जाएगा।
‘काश मैं भी मर जाता’, मसूद अजहर का भावुक बयान
बीबीसी उर्दू के अनुसार, मसूद अजहर ने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता। इस बयान से आतंकियों की हताशा और भारत की कार्रवाई की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चिट्ठी में अजहर ने उन परिजनों का भी ज़िक्र किया जो भारतीय हमलों में मारे गए हैं, जिनमें उसका एक करीबी सहयोगी, मां और दो अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
भारतीय सेना ने पेश किए हमले के सबूत
भारतीय सेना (Operation Sindoor) की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को बताया कि सेना के पास ठोस वीडियो प्रमाण हैं, जिनमें तबाह किए गए आतंकी शिविरों को दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि हमलों में मुरीदके भी शामिल है, जहां 2008 के मुंबई हमलों के आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली को प्रशिक्षण मिला था। कर्नल कुरैशी ने कहा यह हमला केवल जवाब नहीं था, यह संदेश है, भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

