Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। सेंट्रल पार्क रामलीला ग्राउंड साइट 4 में इसका आयोजन होगा इसको लेकर शुक्रवार को श्री श्याम सेवा परिवार संस्था ने प्रेस वार्ता की और इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
3 सितंबर को होगा आयोजन
श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि 3 सितंबर को शाम 5 बजे से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल पार्क रामलीला ग्राउंड साइट 4 में आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में कथा वाचक ने तंत्र का हवाला देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
मुकुल गोयल ने आगे बताया कि कार्यक्रम में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, मुकेश बागड़ा और भावना स्वरांजली अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्टी और सेवादार मानवेंद्र चौहान भी शामिल होंगे।

