Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार 1 अक्तूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में किया गया। इसी के चलते नोएडा भाजपा ने भी सभी मंडलों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी मंडलों में स्वच्छता का कार्यक्रम पूरे ज़ोर शोर से मनाया गया और निवासियों ने बड़ चढ़ का हिस्सा लिया।
सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों से की अपील
नोएडा सेक्टर 16 कार मार्केट में स्वच्छता अभियान में सांसद डॉ महेश शर्मा ने सहभागिता की व लोगों से श्रमदान करने और स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी की। कृष्णा नगर मंडल के सेक्टर 71 में प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, कुवाँर बृजेश सिंह रहे जहां उन्होंने सभी निवासियों के साथ सफ़ाई अभियान को चलाया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के साथ-साथ देश की आजादी में भी अमूल्य योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: RBI ने किया इन डेढ़ लाख लोगों के बैंक खाते बंद, अब क्या करेंगे ग्राहक ?
इन लोगों ने भी स्वच्छता अभियान में दिया योगदान
सेक्टर 37 में राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर रहे। भंगेल के प्राथमिक चिकित्सा में राज्य सभा सांसद नरेश शेखर रहे जहां उन्होंने अस्पताल के आस पास स्वच्छता अभियान को वहाँ के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चलाया। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल अंबेडकर पार्क रहे । इसके साथ उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्य्क्षा विमला बथम, अध्यक्ष कृषि संस्थान कप्तान विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भी अलग अलग मंडलों में रहे और निवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, महिला का पति भी था हत्या में शामिल
ये लोग रहे मौजूद
इस सभी कार्यक्रमों में जिला महामंत्री उमेश त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मण्डल अध्यक्ष बबलू यादव, लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, गोपाल गौड़, पंकज झा, कल्लू सिंह, कार्यक्रम प्रमुख चमन अवाना, गिरीश कोटनाला, योगेन्द्र चौधरी, गिरजा सिंह, प्रमोद बहल, उमेश यादव, युद्धवीर चौहान अमरीश त्यागी, मुक्तानंद प्रधान, गौतम शर्मा, यश नागर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

