World Cup 2023: क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज होने में अब चंद घंटे ही बाकि है। मैदान सज गया है, खिलाड़ी तैयार है और रात बीतते ही क्रिकेट के महासमर का आगाज हो जाएगा। इस बार ODI World Cup 2023 का आयोजन भारतीय सरज़मीं पर हो रहा है। इससे पहले 2011 में इसका आयोजन भारत में हुआ था। बता दें कि क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज गत विजेता इंग्लैंड और उप विजेता न्यूजीलैंड के साथ होगा। ODI World Cup 2023, World Cup का 13वां संस्करण होगा। भारत में आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट देश के विभिन्न शहरों के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा। ODI World Cup 2023 से जुड़ी A टू Z जानकारी यहां जानें..
1. कितनी टीमें ले रही हैं भाग ?
ODI World Cup 2023 में 10 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमें शामिल हैं।
2. कितने मैच खेले जाएंगे और क्या है फॉर्मेट ?
पूरे ODI World Cup 2023 में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। सबसे पहले रॉबिन राउंड मुकाबले खेले जाएंगे। इस स्टेज में प्रत्येक टीम बाकी के सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। रॉबिन राउंड में जो चार टीमें शीर्ष पर रहेगी वही टीमें सेमीफइनल में प्रवेश करेगी। इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और इसके विजेता के साथ फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
3. कब से कब तक खेले जाएंगे मुकाबले ?
ODI World Cup 2023 के मुकाबले 5 अक्टूबर यानी कल से शुरू होंगे और 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यानी कुल 46 दिन तक क्रिकेट के महाकुंभ का महासंग्राम चलता रहेगा। सभी मैचों के लिए दो समय निर्धारित किए गए हैं। दिन में होने वाले मैच सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और दिन – रात मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी।
4. किन-किन जगहों पर खेले जाएंगे मैच ?
भारत के विभिन्न 10 शहरों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।
5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट ?
ODI World Cup 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारण किया जाएगा। वहीं टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। जहाँ दर्शक घर बैठे मैच का आनंद ले सकते है।
6. क्या मुकाबलों के लिए रिजर्व डे भी रखे गए हैं ?
दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। निर्धारित मैच की तारीख के अगले दिन रिजर्व डे रखा गया हैं।
यह भी पढ़ें: भारत को क्यों माना जा रहा ODI World Cup जीतने का मजबूत दावेदार ?
7. इस बार क्या अलग है ?
ODI World Cup 2023 में टीमों की संख्या पिछले वर्ल्ड कपों के मुकाबले काफी कम रखी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शुरुआती दो ODI World Cup जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम इस बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है। बता दें कि वेस्ट विंडीज टीम इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
8. सेमीफाइनल और फाइनल मैच कहां खेले जाएंगे ?
टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल के मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जाएंगे।
9. भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब और कहां होगी ?
भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।
10. इस बार के World Cup में क्या है अनोखी बात ?
यह पहली बार है जब भारत अकेले ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। पहले भारत ने 1987 में पाकिस्तान, 1996 में पाकिस्तान और श्रीलंका, और 2011 में बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मिलकर वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इस बार का वर्ल्ड कप मेजबानी केवल भारत के द्वारा हो रही है।

